बिहार में बदले राजनीतिक समीकरणों का ये है MP कनेक्शन, जानें कब और कैसे लिखी गई सत्ता पलटने की स्क्रिप्ट

भोपाल। कुछ महीने पहले शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल और लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल के विलय के साथ क्या इस पटकथा का पहला हिस्सा लिखा जा रहा था. उस वक्त शरद यादव ने बयान जारी किया था कि देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बिखरे जनता परिवार को एक साथ लाने की मेरी लगातार कोशिशों का ये पहला जरूरी कदम है. 2022 में अब जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू यादव के परिवार से हाथ मिलाया है तो इसमें मध्यप्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले शरद यादव की भूमिका कितनी है? यह जानना जरूरी है.

बिहार की राजनीति का एमपी कनेक्शन

शरद यादव का बयान क्या नज़ीर बन गया ? करीब पांच महीने पहले शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल का राजद में विलय किया था. तब इसके पीछे के जो कारण बताए थे, उसमें उन्होंने कहा था कि देश में जो मौजूदा राजनीतिक हालात हैं उनमें जनता दल की अलग-अलग शाखाओं को एक साथ करने के प्रयासों के तहत उन्होंने ये कदम उठाया है. शरद यादव और नीतीश कुमार पहले भी लंबे समय तक एक साथ रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड और समता पार्टी का विलय हुआ. नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने थे तो पहले भी शरद यादव ने अहम भूमिका निभाई थी.

Bihar political connection with MP

बिहार की राजनीति का एमपी कनेक्शन

तीनों का सियासी अखाड़ा एक : नीतीश कुमार, लालू यादव और शरद यादव के बीच सियासी मतभेद होते रहे हैं. दूरियां भी बढ़ीं. लेकिन इन दूरियों की उम्र बहुत लंबी नहीं रही. इसकी वजह ये कि ये तीनों एक विचार और एक ही सियासी ज़मीन से आते हैं. सियासी नफा -नुकसान में कभी राहें इधर उधर हो भी जाएँ. लेकिन इनकी बुनियाद और जिस राजनीति के ये पैरोकार हैं, वो हमेशा से एक हैं.

क्या बोले पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव : बिहार की नई सियासी तस्वीर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आरजेडी नेता शरद यादव कहते हैं “मैंने हमेशा इस बात का प्रयास किया है कि एक विचार की पार्टियां हमेशा एक साथ खड़ी हों. वर्तमान राजनीति की जो परिस्थितियां हैं, उसमें ये सबसे ब़ड़ी ज़रूरत है. इसकी शुरुआत मैंने पांच महीने पहले आरजेडी में अपनी पार्टी के विलय के साथ कर दी थी. मेरी ही पहल पर 2015 में महागठबंधन बना था. 2022 में फिर एक बार जो एक विचार की पार्टियां एक साथ हुई हैं तो ये तय मानिए कि बिहार की जमीन से 2024 में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ राजनीतिक जंग जीती जाएगी. ये महागठबंधन की सरकार नहीं, साझा सरकार है.”

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!