इंदौर में भारी बारिश का कहर, एमपी के नंबर 1 शहर की सड़कें बनी नदी, गाड़ियां बही

इंदौर। मंगलवार रात को तेज बारिश का सिलसिला तकरीबन इस तरह से चला की विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. इंदौर में इतनी तेज बारिश हुई की शहर की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं और इसके बहाव में गाड़िया खर पतवार की तरह बह गईं. मंगलवार देर रात तेज बारिश के कारण इंदौर के प्रजापत नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया. जबकि कई जगह पर मकानों में भी पानी घुस गया. तेज बारिश के कारण सड़कों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति भी निर्मित हुई.

इंदौर में भारी बारिश का कहर

कारें और गाड़ियां बहीं: सबसे बदतर स्थिति गलियों में देखी गई. कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित होने के कारण बाइक और कार बहने की भी घटनाएं सामने आईं. इनका वीडियो भी वायरल हुआ है. प्रजापत नगर में एक कार चालक तेज बहाव में पानी से कार को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था. लेकिन इसी दौरान पानी के बहाव में उसकी कार बह गई. गनीमत रही कि किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ. युवक बच गया.

इंदौर में भारी बारिश का कहर कार बही

क्या कर रहे हैं मेयर पुष्यमित्र भार्गव: इंदौर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दे दिए है. मेयर खुद भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में बने हुए हैं और टीम विभिन्न जगहों पर जाकर मौजूदा स्थिति का जायजा ले रही हैं.

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!