सीएम नीतीश कुमार ने मांगा राज्यपाल से वक्त, डिप्टी सीएम तारकिशोर के घर बैठक, BJP ले सकती है समर्थन वापस

राबड़ी आवास पर सुबह से विधायकों के पहुंचने की वजह से हलचल तेज हो गई है. विपक्षी आरजेडी अब अगले कदमों पर विचार कर रही है. तो वहीं कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन देने का एलान किया है.

बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार के बाद अब नया समीकरण बनता हुआ दिख रहा है. राज्य में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच मिलने का समय मांगा है. सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है. उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के घर पर बिहार के बीजेपी कोटे के मंत्रियों की बैठक चल रही है. दूसरी तरफ, राबड़ी आवास पर सुबह से विधायकों के पहुंचने की वजह से हलचल तेज हो गई है. विपक्षी आरजेडी अब अगले कदमों पर विचार कर रही है. तो वहीं कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन देने का एलान किया है.

कांग्रेस बोली- हम समर्थन को तैयार

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि अभी कांग्रेस के सभी विधायक, वाम दल के सभी विधायक राबड़ी आवास जा रहे हैं. वहीं महागठबंधन की बैठक होगी. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार NDA से अलग होंगे तो हम लोग उनका समर्थन करेंगे. महागठबंधन नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाएगा. लेकिन समर्थन हमलोग तब करेंगे जब वो NDA से अलग होंगे.

अजित शर्मा ने कहा कि जदयू से हम लोगों की कोई बातचीत नहीं हुई है, ना कांग्रेस ने जदयू से संपर्क किया है. नीतीश के निर्णय का हम लोग इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता ने आगे कहा कि BJP के साथ नीतीश सरकार ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. महंगाई, बेरोजगारी है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नीतीश को काम नहीं करने देती है.

इधर, नीतीश कुमार के घर पर विधायकों का भी आना शुरू हो चुका है. जेडीयू एमएलसी कुमुद शर्मा के साथ बाकी सारे विधायक वहां पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेताओं की ओर से यह कहा गया है कि नीतीश जो बोलेंगे उन्हें मंजूर किया जाएगा. राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में दरार की खबरों के बीच जेडीयू की सुबह 11 बजे बैठक होने जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें वे पार्टी की तरफ से आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!