महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के 39 दिन बाद आज कुछ ही देर में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद भाजपा के ही सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत राधा पाटिल, विजय कुमार गावित और गिरीश महाजन ने शपथ ली। इसके बाद शिंदे गुट के गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे ने शपथ ली।
11वें नंबर पर शिंदे गुट के उदय सामंत शपथ लेने आए। उनके बाद तानाजी सावंत (शिंदे गुट), रवींद्र चव्हाण (भाजपा), अब्दुल सत्तार (शिंदे गुट), दीपक केसरकर (शिंदे गुट), अतुल सावे (भाजपा), शंभूराज देसाई (शिंदे गुट) ने शपथ ली।









