विदाई समारोह में नायडू बोले- भगवान के बाद अटल-आडवाणी को ही मानता था, मगर कभी नहीं छुए पैर

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के लिए सोमवार को संसद भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में वेंकैया नायडू ने अपने जीवन के तमाम किस्से सुनाए. जिसके चलते वे भावुक भी हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि कोई भी शख्स अपनी मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल कर सकता है. उन्होंने इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को सीख और सलाह भी दी.

एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मैं अपने जीवन में भगवान के बाद अगर किसी को मानता हूं तो वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी था, लेकिन मैंने कभी भी उनके पैर नहीं छुए. उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत ही आपको ऊंचे पद पर लेकर जाएगी बाकी कुछ काम नहीं आएगा. इसके अलावा नायडू ने कहा कि मैं एक तरफ बहुत खुश हूं और दूसरी तरफ मुझे लगता है, मैं आप सभी को याद कर रहा हूं क्योंकि मैं 10 अगस्त से सदन की अध्यक्षता करने की स्थिति में नहीं रहूंगा. मैं हमेशा सदन का अभिवादन करते हुए ‘नमस्ते’ कहा करता था क्योंकि भारतीय परंपरा और संस्कृति में बहुत कुछ है.

उन्होंने कहा कि मैंने 5 साल जिम्मेदारी संभाली. एक तरफ उपराष्ट्रपति की भूमिका थी तो दूसरी तरफ अपर हाउस. मैंने हमेशा एक गरिमा बनाए रखने की कोशिश की. मै खुद देवियो-सज्जनों या ब्रदर्स और सिस्टर्स अथवा लेडीज या जेंटलमैन के साथ संबोधित करता था. आप सभी से नमस्ते के साथ अभिवादन होता था. ये हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता मौजूद थे.

बेहद साधारण परिवार से है ताल्लुक
कार्य्रक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और स्कूल 3 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता था. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का कोई भी बड़ा नेता जब शहर आता था तो पूरी रात पोस्टर चिपकाते थे. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सभा जब हमारे यहां हुई तब मैं तांगा में बैठकर उद्घोषणा की और पोस्टर चिपकाया. पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से पार्टी का अध्यक्ष बना. यह लोकतंत्र की खूबसूरती है. उन्होंने सदस्यों से कड़ी मेहनत की अपील की और कहा कि लोगों से मिलिए और उनकी बातें सुनिए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!