संजय राउत को झटका, अदालत ने 22 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा

मुंबई । मुंबई की अदालत ने सोमवार को पात्रा चाल मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को 22 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पिछले गुरुवार को अदालत ने राउत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाई थी। जबकि ईडी ने शिवसेना नेता से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में उल्लेखनीय प्रगति की थी। ईडी ने तब आठ दिनों के लिए उसकी और हिरासत मांगी थी। दावा किया गया कि राज्यसभा सदस्य राउत को पहले सामने आए 1.06 करोड़ रुपये के अलावा 1.17 करोड़ रुपये अपराध की आय का लाभार्थी पाया गया।
शिवसेना नेता को 1 अगस्त को उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल (पंक्ति मकान) के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने बताया था कि जांच के दौरान जब्त दस्तावेजों से साफ होता हैं, कि राउत द्वारा पड़ोसी रायगढ़ जिले के अलीबाग में संपत्तियों की खरीद में पर्याप्त नकद लेनदेन शामिल था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि राउत की पत्नी वर्षा राउत के बैंक खाते में 1.08 करोड़ रुपये पाए गए। ईडी ने शनिवार को मामले के सिलसिले में वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।
इसी बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना ने संजय राउत का साप्ताहिक कॉलम रोक-ठोक को प्रकाशित किया गया। अब इस कॉलम के छपने के बाद उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। ईडी ने इसकी जांच शुरू कर दी है कि जब राउत में हिरासत में हैं, तब उन्होंने सामना का लिए कॉलम कैसे लिखा? बता दें कि मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में ईडी ने रविवार को राउत के घर पर नौ घंटे तक छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के दौरान मिली 11.5 लाख रुपये की नकदी को जब्त कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!