तेल भंडारण केंद्र पर बिजली गिरी, आग लगने हुआ विस्फोट 121 लोग घायल एक ही मौत

हवाना । क्यूबा के मतंजस शहर में तेल भंडारण केंद्र पर बिजली गिरने के बाद लगी आग से चार विस्फोट हुए, जिसमें 121 लोग घायल हो गए, जबकि 17 दमकलकर्मी लापता हैं। क्यूबा के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव भी मिला है। वहीं दमकलकर्मी और अन्य अधिकारी मतंजस तेल भंडारण में आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि करीब 800 लोगों को डबरोक इलाके से सुरक्षित निकाला गया है। सरकार ने तेल क्षेत्र में अनुभव रखने वाले ”मित्र देशों” के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। उप-विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि बाइडन सरकार ने आग बुझाने के लिए तकनीकी मदद की पेशकश की थी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, उचित समन्वय से जुड़ा प्रस्ताव विशेषज्ञों के हाथ में है। कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने मैक्सिको, वेनेजुएला, रूस, निकारागुआ, अर्जेंटीना और चिली को उनकी मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया। मैक्सिको से मदद के लिए एक विमान शनिवार रात हवाना पहुंचा। एक तेल टैंक पर बिजली गिरने के बाद भंडारण केंद्र में आग लगी और अन्य टैंक तक फैल गई। सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग बुझाने के लिए जैसे ही पानी का छिड़काव किया, काले धुएं का घना गुबार उठा और सौ किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इस घटना में 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!