चुनाव जीते बसपा से, अध्यक्ष बने कांग्रेस से, अब भाजपा में

दमोह । नगर पंचायत पथरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा ने एक माह के अंदर तीन बार दल बदल करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। सुंदर लाल विश्वकर्मा ने पार्षद पद का चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा। अध्यक्ष बनने के लिए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। अध्यक्ष बनने के कुछ ही घंटों के अंदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नगर पंचायत पथरिया में इस तरह भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बन गया।
सुंदर लाल विश्वकर्मा को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद 8 मत प्राप्त हुए। वह अध्यक्ष घोषित हो गए। उनके विरोध में भाजपा के पार्षद राकेश ठाकुर को 7 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की शोभा रानी को 9 मत मिले। वह उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई। अध्यक्ष पद पर जैसे ही सुंदर लाल विश्वकर्मा चुने गए। कांग्रेसियों ने जलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। कुछ ही घंटों में सुंदरलाल विश्वकर्मा के तेवर बदले, उन्होंने उपाध्यक्ष शोभा रानी को अपना आदर्श बताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुंदर लाल विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर दलबदल करने का जो नया रिकॉर्ड बनाया है। वह जनप्रतिनिधियों और दलबदलूओं के लिए आदर्श नेता की पहचान बनाने में सफल हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!