इंदौर नगर निगम परिषद में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष के रूप में चिंटू चौकसे की नियुक्ति की गई है। जबकि विनीतिका प्रदीप यादव को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी की ओर से रविवार रात जारी पत्र में फौजिया शेख अलीम को मुख्य सचेतक बनाया गया है। नगर निगम में सोमवार को सभापति का चुनाव किया जाना है।










