बांग्लादेश में 50 फीसदी तक बढ़े ईंधन के दाम

बांग्लादेश में ईंधन के दाम में एक ही बार में 50 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सरकार की तरफ से अचानक ईंधन की कीमत इस हद तक बढ़ाए जाने के बाद आम जनता ने नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर साझा हुए कुछ वीडियोज में जनता को पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन में खड़े देखा जा सकता है। बताया गया है कि बांग्लादेश सरकार ने ईंधन के दामों में यह वृद्धि शनिवार से करने का ऐलान किया। इससे पहले ही शुक्रवार रात को लोग ईंधन खरीद के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर जुट गए। ढाका के मोहम्मदपुर, अगरगांव, मलिबाग और अन्य इलाकों में पेट्रोल पंपों पर इतनी भीड़ जुट गई कि वहां सप्लाई में ही बाधा पैदा हो गई। इसके बाद देर रात पंपों पर सप्लाई फिर से चालू की जा सकी। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें रात 12 बजे के बाद 51.7 फीसदी बढ़ गईं।

बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 135 टका तक होगी, जो कि 89 टका की पिछली कीमत के मुकाबले 51.7 फीसदी तक ज्यादा है। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बयान जारी कर कहा कि उसे फरवरी से जुलाई के बीच तेल के कम दामों की वजह से उसे 8014.51 करोड़ का नुकसान हुआ था। रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में ईंधन के दामों पर असर पड़ा है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातकों में से एक है। लेकिन पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से मॉस्को से तेल निर्यात में काफी कमी आई है। इसके अलावा पश्चिमी एशिया के तेल निर्माता ओपेक देशों ने भी ईंधन उत्पादन में बढ़ोतरी नहीं की है, जिसकी वजह से वैश्विक स्तर पर तेल के दाम काफी ज्यादा हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!