अमृत महोत्सव पर ‘अखण्ड भारत : एक युग द्रष्टा’ अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलन हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज

नई दिल्ली : भारत की आजादी के अमृत महोत्सव को हर भारतीय एक अलग तरीके से मना रहा है । इस महोत्सव में अपनी सहभागिता करते हुए 91 कवियों ने अपनी कलम से अखण्ड भारत की कल्पना करते हुए 19 से अधिक भाषाओं में कविताएं रचीं। इन सभी कवियों की रचना को डाॅ विदुषी शर्मा ने संकलित कर हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन में भेजा , जिसे संस्था ने एक ऐतिहासिक कार्य के रूप में दर्ज किया।

इस ऐतिहासिक कार्य में औरैया में जन्मे शिक्षक व कवि प्रशांत अवस्थी प्रखर की भी काव्य रचना को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न अवसरों पर काव्य पाठ करने के साथ साथ पहले भी दो अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलनों में प्रशांत की रचनाओं को शामिल किया जा चुका है ।
अमेरिका, जर्मनी, दोहा (कतर) के साथ साथ भारत के भी लोग इसमें शामिल हैं। इस साहित्यिक यज्ञ में अपनी आहुति देने वाले सभी 91 प्रतिभागी अपनी रचना को इसमें शामिल होने पर खुश होकर एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं । हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन व इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इस संकलन में शामिल सभी प्रतिभागियों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगी । प्रशांत की इस उपलब्धि पर उनके संबंधियों, शुभचिन्तकों , जिले के शिक्षकों व साथी कवियों ने खुशी जाहिर करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं हैं ।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!