कलेक्टर दफ्तर में होगा कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह

इंदौर: शहर की सरकार में शामिल होने के लिए शनिवार को 18 कांग्रेस पार्षद शपथ लेंगे। नगर निगम चुनाव में 19 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते हैं। मगर एक पार्षद के जेल में होने से 18 ही पार्षद शपथ लेंगे। देखा जाए तो शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में भाजपा के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और 64 भाजपा पार्षदों ने शपथ ली। हालांकि इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने निशाना भी साधा है।

कलेक्टर दफ्तर में एकत्रित होंगे कांग्रेस नेता
शनिवार दोपहर को कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगेगा। कांग्रेस के जीते पार्षदों सहित कांग्रेस के नेता कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि आयोजन शनिवार को दोपहर 12.15 बजे रखा गया था। मगर टाइम में बदलाव के चलते करीब 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और कलेक्टर दफ्तर में ही कांग्रेस के पार्षद शपथ लेंगे।

खर्च को विकास में लगाया जाता, साधा निशाना
बाकलीवाल ने शुक्रवार को हुए भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। भाजपा सरकार अपने प्रचार-प्रसार के लिए जनता के टैक्स के द्वारा वसूली गई कमाई को शपथ समारोह में खर्चा किया। जो अव्यावहारिक है। अच्छा होता की इस शपथ समारोह में खर्च होने वाली रकम को इंदौर की जनता के विकास में लगाया जाता।

बिना जुलूस के आने को कहा
उन्होंने बताया कि शनिवार को कलेक्टर दफ्तर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी पार्षदों से कहा गया है कि बिना जुलूस के यहां शांतिपूर्ण रूप से आएं। ऐसा न हो कि हमारी वजह से आम जनता परेशान हो। कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस खेमे में हलचल बनी रही।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!