महापौर पुष्पमित्र भार्गव सहित सभी BJP पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह,

इंदौर: प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा सांसद वी.डी. शर्मा की विशेष उपस्थिति में इंदौर नगर निगम के महापौर तथा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, राज्य अनुसूचित जाति अंत्याव्यवसायी विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, भगवानदास सबनानी सहित विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेन्द्र हार्डिया, पूर्व महापौर, पूर्व विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


समारोह में कलेक्टर मनीष सिंह ने नवनिर्वाचित महापौर  पुष्यमित्र भार्गव सहित पार्षदों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की ओर से नवनिर्वाचित महापौर तथा पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंदौर की जनता का भी मुख्यमंत्री जी की ओर से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर के विकास के लिये राज्य शासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इंदौर के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं रखी जायेगी।

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने अपने सम्बोधन में महापौर और पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्पों को पूरा करते हुए इंदौर के चहुंमुखी विकास में नवनिर्वाचित परिषद संकल्पबद्ध होकर कार्य करेगी। इंदौर के विकास को नई दिशा दी जायेगी।
सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि इंदौर की जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इंदौर में विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। इंदौर में हो रहे विकास कार्यों को नई दिशा दी जायेगी। उन्होंने महापौर की ओर से समारोह में उपस्थित जनों को यातायात सुधार, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वाटर रिचार्जिंग, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्वच्छता, मोहल्ले की सुरक्षा को मजबूत बनाने और पारम्परिक उत्सव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि माँ अहिल्या के बताये मार्गों पर चलकर इंदौर के विकास को नई गति दी जायेगी। इंदौर के विकास के कार्य कार्यकर्ता के भाव से पूरे किये जाएंगे। नये इंदौर का निर्माण किया जायेगा। इंदौर को हैदराबाद और बैंगलोर से आगे ले जाने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने आगामी तीन महीनों में किये जाने वाले विकास कार्यों के संकल्प की जानकारी भी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!