मध्यप्रदेश में फिर उठी छात्रसंघ चुनाव की मांग, NSUI-ABVP दोनों के सुर हुए एक

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव बिना किसी विवाद के बेहतर तरीके से संपन्न हो गए. ऐसे में निकाय चुनाव के बाद अब छात्र संघ चुनाव की मांग भी उठने लगी है. निकाय चुनाव के बाद हर राजनीतिक दल की युवा इकाई छात्र संघ चुनाव के पक्ष में हैं. इसका एक कारण है राजनीति की सीढ़ी कहे जाने वाले छात्र संघ चुनाव का राजस्थान में बिगुल बज जाना. राजनीति में पृष्ठभूमि तलाशने वाले छात्रों के लिए छात्र संघ चुनाव अहम होते हैं. ऐसे में यह चुनाव उनके भविष्य का भी फैसला करते हैं. लेकिन मध्यप्रदेश में पिछले कई सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे हैं.

एएसयूआई एबीवीपी ने की छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

कमलनाथ सरकार ने कही थी चुनाव कराने की बात: कमलनाथ सरकार ने भले ही इन चुनावों को लेकर एक बार माहौल बना था और छात्र संघ चुनाव की बात कही गई थी. लेकिन वह भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली के बीच में उलझ कर रह गया. पिछले 2 साल कोरोना के चलते सभी जगह प्रभावित हुई. अब एक बार फिर छात्र संघ चुनाव की मांग उठने लगी है. यह मांग दोनों ही छात्र संगठन यानी एनएसयूआई और एबीवीपी एक साथ उठा रहे हैं.

मध्यप्रदेश पीछे क्यों: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे कहते हैं कि ”जब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं. और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भी छात्र संघ चुनाव होंगे. ऐसे में मध्यप्रदेश पीछे क्यों है. दरअसल इसके पीछे प्रदेश सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह छात्र संघ चुनाव कराए. क्योंकि सरकार को डर है कि छात्र संघ चुनाव कराने से नए युवा नेता आ जाएंगे और वह सरकार की नीतियों के विरोध में खड़े होंगे”.

”ABVP कई सालों से छात्र संघ चुनाव की मांग करती आ रही है. यह चुनाव युवाओं की क्वालिटी निखारने का एक माध्यम होता है. छात्र संघ चुनाव उनके भविष्य का भी फैसला करते हैं. मेरी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द चुनाव कराये जाएं”. ऋषि सोनी, प्रांत सह मंत्री ABVP

छात्रसंघ चुनाव मुद्दे पर एक हुए NSUI-ABVP: अन्य मुद्दों पर आपस में विरोध रखने वाले दोनों छात्र संगठन इस मुद्दे पर एक हैं. यह मांग उठना इसलिए जायज हो गया है क्योंकि दोनों ही युवा इकाई के नेता चाहते हैं कि वह भी राजनीति में बेहतर मुकाम पाए. ऐसे में अगर छात्र संघ चुनाव ही नहीं होंगे तो उनका भविष्य भी अधर में लटका रहेगा. फिलहाल तो गेंद सरकार के पाले में है. सरकार चुनाव कराती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी. लेकिन अब सीधे तौर पर दोनों ही दलों की युवा इकाई छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!