महंगाई के खिलाफ मार्च करते राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए लामबंद हो प्रदर्शन करने दिल्ली की सड़कों पर उतरी। कांग्रेस  महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च कर रहे थे। राहुल के अलावा शशि थरूर को भी हिरासत में लिया गया है। कई कांग्रेसी इस वक्त विजय चौक पर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया है। वहीं, अब प्रियंका गांधी भी धरने पर बैठ गई हैं।
राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने कहा है, ‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है। कुछ लोगों को मारा भी है। आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं।’ दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च निकल रहा है। राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस नेता मार्च कर रहे हैं, वहीं पीएम हाउस का घेराव भी करने की तैयारी है। हालांकि मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय से अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ रही हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प भी देखी जा रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी कांग्रेसियों के साथ बीच सड़क पर ही धरना देने बैठ गई हैं।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा आने वाले समय में इस देश के संविधान को भी खत्म कर देगी और एक मज़हबी मुल्क बनाएगी। जो तिरंगा आप शान से फहरा रहे हैं उसको बदलकर भगवा झंडा लाएगी। वे उसी तरह से इस मुल्क के संविधान और तिरंगे को बदलेंगे, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीना था।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!