यंग इंडियन ऑफिस सील और ED के एक्शन पर आज हंगामे के आसार

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 2022 लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. हर दिन विपक्षी दल सदन में हंगामा कर रहे हैं. आज भी कुछ ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं. दोनों सदनों में आज कांग्रेस  ईडी द्वारा यंग इंडियन ऑफिस को सील किए जाने के मुद्दे उठा सकती है. पार्टी में इन दोनों ही मुद्दे को लेकर काफी नाराजगी है. इसी पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने राज्यसभा और लोकसभा के अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक यह बैठक सुबह 9:45 बजे संसद परिसर में होगी. कांग्रेस इन मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है.

इससे पहले संसद के दोनों सदनों में बुधवार को नेशनल हेराल्ड दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे के बाद कांग्रेस ने ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई.

बुधवार शाम को कांग्रेस ने किया ये दावा
हालांकि, बुधवार शाम को कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर के आस पास अचानक पुलिस की तैनाती बढ़ गई. कांग्रेस ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद कर दिया है. दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा हो सकते हैं, इसलिए ऐहतियातन यह कदम उठाया गया ताकि कोई अवांछित परिस्थिति न पैदा हो. आज इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हो सकता है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड कार्यालय में मौजूद यंग इंडियन के दफ्तर को अस्थायी रूप से सील कर दिया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई ईडी द्वारा धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में की गई है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!