हर घर तिरंगा को लेकर राहुल ने साधा RSS और बीजेपी पर निशाना, बताया देशद्रोही संगठन

नई दिल्ली: देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है. इस सिलसिले में केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है. पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो को भी बदला है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर दोनों पर हमला बोला है.कर्नाटक में राहुल गांधी ने खादी ग्रामोद्योग कर्मियों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी हुई. आरएसएस (RSS) पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि इतिहास गवाह है कि हर घर तिरंगा अभियान चलाने वाले एक ऐसे संगठन से निकले हैं जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के समय से वे कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे.

बीजेपी ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा लिए तस्वीर डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) के तौर पर लगाए जाने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को परिवार से बाहर सोचना चाहिए और अपने नेताओं को तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लगाने की अनुमति देनी चाहिए. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कोई बात नहीं है. कम से कम तिरंगा तो है. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, हर मुद्दे पर वंशवाद की राजनीति नहीं होनी चाहिए…उन्होंने तिरंगे के साथ अपने नेता की तस्वीर लगाई है जो देश के पहले प्रधानमंत्री थे. तिरंगा गरीब का भी है और 135 करोड़ भारतीयों का भी है.

राहुल का कर्नाटक दौरा
वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस में एकता और प्रेमभाव का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को उनसे गले मिले और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं के बीच इस प्रकार के प्रेमभाव को देखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुशी जताए बिना नहीं रह सके.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!