जयललिता की बायॉपिक में कंगना का मेकअप करेंगे जैसन कॉलिन्स

मुंबई। तमिलनाडु की एक्स सीएम दिवंगत जयललिता की बायॉपिक में कंगना रनौत “थलैवी” की तैयारी में जुटी हैं। अपनी इस फिस्म के लिए कंगना काफी मेहनत कर रही हैं। वह डांस क्लास में भी काफी टाइम दे रही हैं और इसके अलावा वह तमिल भी सीख रही हैं। इस फिल्म में उनको “कैप्टन मार्वल'” फेम प्रोस्थेटिक मेकअप एक्सपर्ट जैसन कॉलिन्स के साथ काम करने का भी मौका मिल रहा है। फिल्म के प्रड्यूसर विष्णु इंदौरी ने खुद ट्वीट कर बताया कि कंगना इस फिल्म में जयललिता की जिंदगी के चार अलग-अलग दौर को पर्दे पर जीती नजर आएंगी और कंगना के मेकओवर के लिए हमने हॉलिवुड मेकअप आर्टिस्ट जैसन कॉलिन्स को लिया है। “उन्होंने ट्वीट यह जानकारी भी दी कि फिल्म की शूटिंग दीपावली के बाद शुरू हो जाएगी और फिल्म के प्री-प्रॉडक्शन का काम तेजी से चल रहा है, जिसके लिए फिल्म की पूरी टीम मैसूर में है।” यह फिल्म तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के लिए कंगना का नाम फाइनल होने से पहले विद्या बालन, ऐश्वर्या राय, कीर्ति सुरेश जैसे नामों की भी काफी चर्चा रही। हाल ही में बजट की कमी की कमी होने के बजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसपर प्रॉड्यूसर ने ट्विटर पर जवाब देते हुए इन खबरों को गलत करार दिया है। इसके अलावा कंगना एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म “धाकड़” में भी नजर आनेवाली हैं, जिसका डायरेक्शन रजनीश रेजी घई कर रहे हैं। कंगना ने इसे अपनी तरह की महिला-प्रधान ऐक्शन फिल्म बताते हुए कहा था कि यह उनका ड्रीम प्रॉजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा, साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में की जाएगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!