नई दिल्ली । देश सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को बहुचर्चित कोयला घोटाले की पड़ताल कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से अपने-अपने अधिकारियों के नामों की सूची देने के लिए कहा है। सर्वोच्च न्यायायल ने दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों से पूछा है कि वह कोर्ट को यह बताएं कि इस मामले (कोयला घोटाला) की जांच में किन किन अधिकारियों की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा कि बाकी बचे जो अधिकारी डेपुटेशन पर हैं, उन्हें उनके गृह कैडर में वापस भेजा जा सकता है। दरअसल, कोयला घोटाला मामले में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर 42 अधिकारियों के ट्रांसफर करने की मांग की है। अर्जी में कहा गया है कि 42 अधिकारियों का डेपुटेशन ईडी के साथ खत्म हो रहा है। लिहाजा इन अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कोयला घोटाला मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर कोर्ट की इजाजत के बिना नहीं होगा।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









