पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने पार्टी को शर्मिंदा और बदनाम किया: तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता । कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने पार्टी को शर्मिंदा और बदनाम किया है। विशेष रूप से पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 21 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ से दूरी बनानी शुरू कर दी है।  एक खबर के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पार्थ किसी साजिश का शिकार हुआ है या नहीं। उन्होंने हमें शर्मिंदा किया है और हमारी पार्टी को बदनाम किया है। हम उनके और उनके सहयोगियों के लिए उचित सजा के साथ पूरी जांच चाहते हैं।  हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उनको मंत्री पद से हटाया और पार्टी के सभी पदों से हटाया है। टीएमसी सांसद रॉय ने कहा कि पार्टी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जो हुआ वह शर्म की बात है। मुझे उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो रहा है। जब हमें इसकी जानकारी हुई तो हमने कार्रवाई की। ममता बनर्जी ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जानकारी में घोटाला होने के आरोप पर रॉय ने कहा कि भाजपा नेता गलत बात बोलते हैं। ममता बनर्जी को इन घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रॉय ने कहा कि ईडी इस मामले की जांच कर रही है। अगर सुवेंदु अधिकारी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें उसे ईडी के सामने पेश करना चाहिए, न कि मीडिया के सामने।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!