एमपी में आज से कोरोना बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान का आगाज़, 75 दिन चलेगा मुफ्त वैक्सीनेशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है, इसके दो डोज लगाए जा चुके हैं, अब बूस्टर डोज का अभियान आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 सितंबर तक चलेगा. भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान का आज सुबह 10 बजे से आगाज कर रहे हैं.

हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि- “प्रदेश में आगामी 21 जुलाई से कोरोना नियंत्रण के लिए बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत की जाएगी. यह अभियान 25 सितम्बर तक जारी रहेगा. हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा. अधिकाधिक पात्र व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाकर अभियान को सफल बनाएं”.

ये होंगे बूस्टर डोज लगवाने के पात्र: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए. जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लगे हुए छह माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने सरकारी केंद्रों पर भी कोरोना का बूस्टर डोज का प्रावधान किया है, जो फ्री लगाया जाएगा. बूस्टर डोज सिर्फ 75 दिन ही लगाया जाने वाला है.

कोरोना संक्रमण के मामले में एमपी देश में अभी 22 वें स्थान पर: राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव केस हैं. देश में मध्यप्रदेश अभी 22 वें स्थान पर है. कोरोना की टेस्टिंग लगातार हो रही है. जिस अनुपात में साप्ताहिक केस बढ़ रहे हैं उसी अनुपात में मरीज ठीक भी हो रहे हैं. वर्तमान में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सीहोर और ग्वालियर में ज्यादा प्रकरण आए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!