पुलिस सब इंस्पेक्टर के लड़के ने फांसी लगाई, व्यापारी ने जान दी, युवक को बदमाशों ने गोली मारी

इंदौर। सोमवार रात को पुलिस विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वह इंदौर में रहकर एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बताया जाता है कि मामला प्रेमप्रसंग का है. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में ग्वालियर की 24 वीं बटालियन लाइन में रहने वाले अजय परिहार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 23 वर्षीय अजय के पिता अशोक सिंह परिहार मध्यप्रदेश पुलिस में हैं.

एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था : मृतक अजय इंदौर के आश्रय नामक हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. रात को उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. अलसुबह जब छात्र ने दरवाजा नही खोला तो आशंका के चलते अन्य छात्रों सहित हॉस्टल वार्डन ने दरवाजे को खोला तो अजय फांसी के फंदे पर झूलता मिला. बताया जा रहा है कि मृतक देर रात अपनी महिला मित्र से फोन पर बात कर रहा था और उसी से बात करने के कुछ घंटे बाद संभवतः उसने इस तरह का कदम उठाया होगा. फिलहाल पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. इस मामले में अजय सिंह चौहान,जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने में जुटी है.

व्यापारी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट छोड़ा : इंदौर में विजय श्रीनगर में रहने वाले एवरफ्रेश व्यापारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट छोड़ा है. इसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है. मृतक जगदीश का गंगवाल बस स्टेशन पर एवरफ्रेश का कारोबार था और रोजाना वह देर रात वह अपने कारोबार को बंद कर घर पहुंचा था. इसके बाद परिवार में मौजूद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सो गया. जब सुबह बच्चे उठे तो जगदीश फांसी के फंदे पर झूल रहे थे. बच्चों ने इसकी सूचना अपनी मम्मी को दी. पत्नी ने सूचना पुलिस को दी.

Police sub inspector boy hanged

पुलिस सब इंस्पेक्टर के लड़के ने फांसी लगाई

बच्चों को गांव की जमीन देने का निवेदन : मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने परिजनों से अपने बच्चों को जमीन देने की बात कही है. मृतक मूल रूप से गुना का रहने वाला. पिछले काफी दिनों से इंदौर में रहकर एवरफ्रेश का कारोबार कर रहा था. उसने इंदौर में रहने वाली एक युवती से लव मैरिज कर ली थी, जिसके कारण वह काफी कम अपने गांव गुना जाता था. अतः मृतक ने अपने सुसाइड नोट में गांव में रहने वाले परिजनों से माफी मांगी है और साथ ही यह भी निवेदन किया है कि गांव में उसकी जो जमीन है, वह उसके बच्चों को दे दी जाए. उमाशंकर यादव, जांच अधिकारी, थाना एरोड्रम का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!