भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, बुमराह-रोहित का दमदार प्रदर्शन

लंदन: कप्तान रोहित शर्मा (76 नाबाद) और जसप्रीत बुमराह (6/19) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत द ओवल में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इंग्लैंड के 110 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शानदार शुरुआत रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 10वें ओवर के बाद 50 के पार पहुंचा दिया.

इस बीच, दोनों ही बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी होकर चौके और छक्कों के आसानी से लगा रहे थे, जिससे 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के 74 रन हो गया. टीम को जीतने के लिए अभी भी 37 रनों की जरूरत थी. 17वें ओवर में कार्स की गेंद पर छक्का मारकर कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. 18वें ओवर में शिखर ने मोईन अली की गेंद पर सिंगल लेकर भारत का स्कोर 100 रन पर पहुंच दिया.

इसके बाद, 18.4 ओवर में कार्स की गेंद पर शिखर ने चौका लगाकर 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के लिए भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. कप्तान रोहित छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 गेंदों में 76 रन और शिखर ने चार चौके की मदद से 54 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत शर्मनाक रही, क्योंकि 7.5 ओवरों में 26 रनों के अंदर ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई, क्योंकि बुमराह और शमी ने उनके शीर्ष क्रम बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो (7) भी ज्यादा देर तक टिक ना सके और चलते बने.

इसके बाद, कप्तान जोस बटलर और मोईन अली ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मोईन (14) के आउट होते ही, अगले ओवर में शमी ने कप्तान बटलर (30) को चलता किया.

इस बीच, डेविड विली (21) और ब्रायडन कार्स (15) ने 35 रनों की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड 25.2 ओवर में 110 रनों पहुंच सका. यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर है. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी ने तीन विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!