दस्तक दे रही चौथी लहर! हर दिन मिल रहे 50+ पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील

इंदौर। कोरोना काल के दौरान सर्वाधिक घातक साबित हुए इंदौर में कोरोना का संक्रमण फिर दस्तक दे रहा है, यहां प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीज पाए जा रहे हैं जिसके कारण बीते सप्ताह भर में ही एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 355 तक पहुंच गई है. हालांकि सुखद बात यह है कि वर्तमान संक्रमण उस स्तर का नहीं है, जिससे संक्रमित लोगों को गंभीर रूप से कोई परेशानी हो रही हो. इधर स्वास्थ्य विभाग ने फिर लोगों से कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने की अपील करते हुए मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है.

MP Corona Update

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना संक्रमण का मेडिकल बुलेटिन

बढ़ते संक्रमण के बीच सुखद खबर: इंदौर में कोरोनावायरस के संक्रमण के अलावा अब तक ओमीक्रोन के 9 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं. 8 जुलाई को जो 598 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी बीच सुखद बात यह है कि 50 से अधिक संख्या में मिल रहे मरीजों के बावजूद औसत रूप से करीब इतने ही मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं. 8 जुलाई को डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी 44 रही, जबकि विभिन्न अस्पतालों के अलावा घर पर आइसोलेट रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या करीब 355 है.

2 अंकों में है संक्रमित की संख्या: 8 जुलाई को 53 मरीजों के संक्रमित पाए जाने के पहले 7 जुलाई को यह संख्या 40 थी, जबकि 6 जुलाई को यह आंकड़ा 77 था इनमें से 41 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसी प्रकार 5 जुलाई को 49 मरीज पाए गए थे, जबकि 4 जुलाई को भी 56 मरीज पाए गए थे, इनमें से 45 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था. ऐसी स्थिति 3 जुलाई की थी उस दिन भी 36 मरीज संक्रमित पाए गए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!