राष्ट्रपति चुनाव: अखिलेश यादव को गच्चा देकर द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में पहुंचे ओपी राजभर

लखनऊ: विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्षी पार्टियों का गठबंधन अब बिखरता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी गठबंधन के सबसे मजबूत चेहरे के रूप में देखे जा रहे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभकर ने अखिलेश यादव से खुलकर बगावत शुरू कर दी है. राष्ट्रपति चुनाव में सपा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देने से वो किनारा कर रहे हैं. शुक्रवार देर शाम एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में सीएम आवास पहुंचकर उन्होंने साफ कर दिया कि वो पाला बदल चुके हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि दो दिन पहले हुई बैठक में अखिलेश ने जयंत और उनकी पार्टी के विधायकों को बुलाया था लेकिन उन्हें या सुभासपा के किसी विधायक को अखिलेश का बुलावा नहीं गया. यशवंत सिन्हा को वोट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ शर्तें रखी है. अखिलेश उस पर राजी हुए तो उनके उम्मीदवार को वोट करने पर विचार करूंगा. 12 जुलाई को सुभासपा विधायको की बैठक बुलाई गई है. बैठक में किसे वोट देना है इसका ऐलान किया जाएगा. हालांकि इस बातचीत के थोड़ी देर बाद ही राजभर और शिवपाल यादव एनडीए प्रत्याशी की डिनर पार्टी में पहुंच गए.

ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का रवैया पार्टी के लिए ठीक नही है. उनके इसी व्यवहार की वजह से चुनाव के ठीक बाद उनके चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा का दामन झटक दिया. हालही में रामपुर और आजमगढ़ के उप चुनाव में सपा की हार की वजह अखिलेश का यही व्यवहार है. हम सब धूप में जनता के बीच वोट मांग रहे थे, लेकिन अखिलेश एसी कमरे से बाहर नहीं निकले. अब सीएम आवास पर हुई डिनर पार्टी में राजभर की शिरकत को अखिलेश और सपा से खुली बगावत के रूप में देखा जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!