राज्यसभा सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप! कहा पार्टी और नेताओं के आतंकी कनेक्शन की हो JPC जांच

खंडवा। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए सभा और रैलियां कर रहे हैं. अब एमपी में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंच रहे हैं. प्रचार-प्रसार के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा “देश पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. सुप्रीम कोर्ट को लेकर जो लोग टिप्पणी कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जो जहर खुरानी गैंग है.”

उदयपुर में हुई घटना को अंजाम देने वाला भाजपा के कार्यकर्ता है. हत्यारों के फोटो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ वायरल हुए हैं. साथ ही जम्मू कश्मीर में जो आतंकी को पकड़ा गया है उसका भी भाजपा से कनेक्शन है. आतंकी के साथ गृह मंत्री अमित शाह के फोटो वायरल हुए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार इन आरोपियों का और भारतीय जनता पार्टी के लोगों का कनेक्शन क्या है.

-संजय सिंह, राज्यसभा सांसद

खंडवा में आप नेता का बीजेपी पर हमला: सोमवार को प्रचार के अंतिम चरण में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह खंडवा पहुंचे. उन्होंने केवलराम चौक पर सभा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में नफरत फैलाने का काम करता है जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी है. इसकी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगम्बर साहब के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिपण्णी की जिसकी वजह से देश का माहौल खराब हुआ है.

आपने उदयपुर कांड में देखा होगा, उसमें रियाज नाम का एक व्यक्ति पकड़ा गया है. बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ उसका फोटो वायरल हो रहा है. ताहिर नाम के एक व्यक्ति जो माइनॉरिटी विंग का प्रदेश कार्यकारणी का मेंबर है, उसकी फोटो रविंद्र श्रीमाली उदयपुर के जिला अध्यक्ष के साथ है. मैं ये पूछना चाहता हूं कि रियाज की सदस्यता लेते हुए उसकी फोटो भी आई है, जो बीजेपी की मेंबरशिप ले रहा है. तो उस बीजेपी के कार्यकर्त्ता ने कन्हैयालाल की निर्मम हत्या क्यों की? फास्ट्रैक में इसका मामला चलाओ और उसको फांसी की सजा होनी चाहिए.

-संजय सिंह, राज्यसभा सांसद

आतंकी का BJP कनेक्शन: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक तालिब नाम का व्यक्ति भी पकड़ा गया हैं. वे भाजपा के जम्मू कश्मीर के IT सेल का हेड था. अमित शाह के पीछे उसकी फोटो है. देश के गृहमंत्री के साथ उसकी फोटो कोई मामूली बात नहीं हैं. गृहमंत्री के बगल में जा कर कोई भी फोटो नहीं ले सकता. अंदर कमरे में जहां अमित शाह प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं वहां वो ठीक बगल में खड़ा हुआ है. ये वही तालिब है जिसके पास तमाम हथियार बरामद हुए. ऐसे आतंकवादियों से भाजपा का क्या रिश्ता है, इसकी जांच कौन करेगा? इसका खुलासा कैसे होगा? देश के सामने पूरा सच आना चाहिए क्योंकि यह गंभीर मामला है. इसलिए मैं मांग करता हूं कि इसमें सयुंक्त संसदीय समिति(JPC) बनाई जाए. सयुंक्त संसदीय समिति बनाकर इसकी पूरी जांच होनी चाहिए कि इन आतंकियों से भाजपा का क्या कनेक्शन है.

  • सम्बंधित खबरे

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!