सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार का काम आसान, कोई कर रहा वादे, कोई गिना रहा कमियां

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जमीन पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चल रहा है. उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिय हैं. बीजेपी-कांग्रेस के अलावा उम्मीदवारों के फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट और बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया है, कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट 11 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे चल रहा है, जबकि बीजेपी के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख है. उधर उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और वादों को सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं.

मैदान में युवा उम्मीदवार ज्यादा: शहर सरकार बनाने में युवा उम्मीदवार बड़ी संख्या में है. इन युवा उम्मीदवारों द्वारा जमीनी मेहनत के साथ सोशल मीडिया का भी खूब उपयोग किया जा रहा है. करीब 868 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे और पहली बार ही चुनाव भी लड़ रहे हैं. निकाय चुनाव में 35 साल से कम उम्र के करीब 29 फीसदी प्रत्याशी हैं. इनमें 21 साल के प्रत्याशियों की संख्या 121 है. जबकि 21 से 25 साल के उम्मीदवारों की संख्या 1074 है. इसी तरह 26 से 35 साल के उम्मीदवारों की संख्या 6547 है. यह युवा उम्मीदवार लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, कई युवा उम्मीदवारों ने कई समर्थकों को सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रचार के काम में लगा रखा है. भोपाल के वार्ड 36 से कांग्रेस उम्मीदवार ने तो चुनाव के पहले से ही क्षेत्र में कई व्हॉट्सअप ग्रुप बनवा लिए थे, जिस पर लगातार पोस्ट कराई जा रही हैं

वोटर्स को रिझाने का तरीका: कांग्रेस और बीजेपी महापौर उम्मीदवार सहित पार्षद पद के उम्मीदवारों ने मतदाताओं की वाट्सअप और दूसरे प्लेटफॉर्म की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था और अब इस पर वार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान और वायदों के मैसेज भेजे रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार जहां सोशल मीडिया पर अव्यवस्थाओं को उजागर कर रहे हैं, वहीं बीजेपी अपने कामों को गिना रही हैं.

यह है फॉलोअर्स की संख्या:

कांग्रेस के फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स की संख्या 6 लाख है. जबकि ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 12 लाख है.
बीजेपी के फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख है. जबकि ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!