महिला ASI पर TI से ब्लैकमेलिंग कर 50 लाख वसूलने का आरोप

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के पुलिस कंट्रोल रूम पर भोपाल में पदस्थ थाना प्रभारी हाकम सिंह पवार द्वारा गोली मारकर सुसाइड के मामले में पुलिस उनके मोबाइल फोन के आधार पर जांच में लगी है. वहीं, थाना प्रभारी के गोद लिए लड़के ने पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर महिला एएसआई सहित एक अन्य व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं. इस मामले को हनीट्रैप मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. टीआई की पहली पत्नी ने भी पुलिस के आला अफसरों को बताया है कि महिला एएसआई ने टीआई से 50 लाख रुपए वसूले हैं.

मोबाइल फोन के डेटा की जांच अहम : पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारि मिश्रा ने कहा कि टीआई के मोबाइल डेटा के आधार पर जांच चल रही है. इसी से ये साफ होगा कि क्या उनको किसी ने धमकी दी थी या कोई ऐसे तथ्य थे, जो उन्हें मानसिक रूप से तनावग्रस्त किये हुए थे. उन्होंने कहा कि अब पूरा डेटा फारेंसिक टीम को भेजा गया है. फारेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस की जांच की दिशा तय होगी. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रॉपर्टी सबंधित मामला जांच का दूसरा हिस्सा है. इसमें ये तय होगा कि किसकी कितनी आय थी. जहां तक खुदकुशी मामले की बात है, उसमें यह निर्भर करता है कि कौन सी परिस्थितियां थीं, जिसने मामले को यहां तक पहुंचाया.

गोद लिए लड़के व पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप : थाना प्रभारी की पहली पत्नी लीलावती उर्फ वंदना और भाई रामगोपाल के बेटे मुकेश ने थाना प्रभारी को हनी ट्रैप मामले में फंसाकर 50 लाख रुपए वसूलने के आरोप लगाये हैं. उसने छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कहा है कि महिला एएसआई 4 साल से धमका रही थी. जब भी वह घर आते थे तो एएसआई का फोन आ जाता था. जब पिछले दिनों थाना प्रभारी अपने पैतृक गांव तराना गए थे, उस समय मुकेश को यह बताया था कि एएसआई और उसका भाई उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. इन दोनों के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है. पहली पत्नी लीलावती ने भी पत्र लिखकर एएसआई का नाम लिया है. लीलावती ने भी एएसआई पर 50 लाख लेने के गंभीर आरोप लगाये हैं. लीलावती ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी कि अभी कुछ ही दिन पूर्व उन्होंने 5 लाख रुपये परिवार से इकठ्ठा कर एएसआई को दिए थे. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!