MP में जगह तलाश रही ‘आप’ सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में 2 सभाएं करेंगे अरविंद केजरीवाल

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) भी लगातार सक्रिय नजर आ रही है. यही वजह है कि यहां पर पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. तो वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर दौरे पर आने वाले हैं.


ग्वालियर नगर निगम नेताओं की नजर: मध्यप्रदेश में ग्वालियर नगर निगम पर सबकी नजरें बनी हुई हैं. अबकी बार बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में है. यही वजह है कि, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष को महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है. यही वजह है कि, अबकी बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी की तरफ से खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया कमान संभाले हुए हैं. तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सक्रिय हैं. अब आप आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल भी ग्वालियर आने वाले हैं.

कांग्रेस, बीजेपी का पलटवार: ‘आप’ की महापौर उम्मीदवार रुचि राय ठाकुर का कहना है कि, मध्यप्रदेश में आप पार्टी के आगे बढ़ने की शुरुआत ग्वालियर से ही होने वाली है. आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में पूरी ताकत से लगी हुई है. उन्हें उम्मीद है कि, निकाय चुनाव में दोनों ही पार्टियों को आप टक्कर देने वाली है. कांग्रेस और बीजेपी भी लगातार पलटवार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता आरपी सिंह का कहना है कि, निकाय चुनाव में केजरीवाल आए या फिर कोई दूसरा नेता वह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही सीमित है. बीजेपी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल का कहना है कि, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पर्यटक के रूप में है. वह निकाय चुनाव में सिर्फ घूमने के लिए आई है. निकाय चुनाव खत्म होने के बाद यहां से वह दिल्ली की ओर रवाना हो जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!