ग्वालियर में बागी नेताओं पर मेहरबान बीजेपी! अंचल के दिग्गज नेताओं के समर्थक होने की कारण बीजेपी कार्रवाई करने की नहीं जुटा पा रही है हिम्मत

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी संगठन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. इसके बाद भी पार्टी के नेता ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं. ये पहला मौका था, जब ग्वालियर में बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बगावत की. अभी तक बीजेपी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है, कहा जा रहा है ये जो बागी है, वो ग्वालियर के बड़े नेताओं के समर्थक हैं, इसलिए पार्टी कतरा रही है.

बड़े नेताओं के समर्थक बागियों पर कोई कार्रवाई नहीं: बीजेपी में बड़े नेताओं के समर्थक अब पार्टी के लिए न तो निगलते बन रहे हैं, न ही उगलते. क्योंकि ये लोग चुनावी मैदान में बीजेपी के लिए परेशानी तो खड़ी कर रहे थे, साथ ही बीते दिनों राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सांसद विवेक शेजवलकर का घेराव कर नारेबाजी की थी. लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. कहा जा रहा है ये बागी, आंधिकाश बीजेपी के बड़े नेता नरेंद्र सिंह तोमर, जयभान सिंह पवैया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं.

चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी प्रत्याशियों को दे रहे चुनौती: बीजेपी के ये बागी, प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से पार्टी से बगावत कर बैठे हैं. इनमें से चार कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर उनके प्रत्याशी बन गए. ऐसे लोगों को भी अभी तक पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है. हालांकि इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि, उन्होंने खुद ही भाजपा छोड़ दी है. ऐसे में संगठन की कार्रवाई की जरूरत नहीं है. इनके अलावा लगभग 18 बागी प्रत्याशी अब भी चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने, पार्टी प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने वाले 12 बागियों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!