उदयपुर हत्याकांड: घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर मिली लावारिस स्कूटी, एनआईए की टीम कर रही जांच

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को दिनदहाड़े कन्हैयालाल की दो युवकों ने निर्मम हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देकर दोनों ही आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए थे. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. वहीं अब शुक्रवार को कन्हैया लाल की दुकान से करीब 500 मीटर दूर हाथीपोल पर एक लावारिस स्कूटी मिली है. एनआईए की टीम अब इस स्कूटी के बारे में छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि यह स्कूटी हत्यारोपी गौस मोहम्मद की है.

लावारिस स्कूटी मिलने को कन्हैया लाल हत्याकांड से जोड़कर जांच की जा रही है. लावारिस मिली स्कूटी की एनआईए की टीम ने फोटो और वीडियोग्राफी करवाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्कूटी घटना के दिन से लेकर अब तक यहीं पर लावारिस हालत में पड़ी हुई है. ऐसे में 4 दिन बीत जाने के बाद भी इस स्कूटी को लेने कोई नहीं आया. बताया जा रहा है कि आरटीओ के रजिस्ट्रेशन नंबर में यह स्कूटी गौस मोहम्मद के नाम पर है. स्कूटी का नंबर आरजे 27 BS1226 है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी को कौन रखकर गया इसका कुछ पता नहीं है. जबकि पुलिस ने हत्या के दूसरे आरोपी रियाज की मोटरसाइकिल को भी पकड़ लिया था जिसका नंबर 2611 था. गौस मोहम्मद की स्कूटी का नंबर 1226 है. दोनों की ही गाड़ियों में 26 नंबर मेल खा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!