अगर आप तेलंगाना में सरकार गिराएंगे तो हम दिल्ली से आपको उतार देंगे: CM KCR

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने कहा है कि मोदी सरकार राज्य सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे (भाजपा वाले) तेलंगाना में सरकार गिराएंगे तो हम उन्हें दिल्ली से उतार देंगे. हैदराबाद के जलविहार में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं.

बैठक में उन्होंने कहा कि तेलंगाना ने 60 सालों तक लड़ाई लड़ी है और वे एक और लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि हम नए भारत के निर्माण के लिए फिर से आगे बढ़ेंगे. इतना ही नहीं, वे (भाजपा) देश में नफरत फैलाने के साथ देश के भविष्य को भी बर्बाद कर रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार राज्य सरकारों को परेशान कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं कि जैसे महाराष्ट्र में सरकार गिराई वैसे ही तेलंगाना में सरकार गिराएंगे. देखते हैं. हम भी फ्री होने का इंतजार कर रहे हैं. हम आपको दिल्ली से उतार देंगे.’ इससे पहले सीएम केसीआर सहित अन्य मंत्री विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बेगमपेट एयरपोर्ट लेने पहुंचे. इसके बाद वे लोग एयरपोर्ट से जलविहार पहुंचे जहां मुख्यमंत्री केसीआर ने बैठक को संबोधित किया. इस मौके पर उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!