ओडिशा के बालेश्वर में बिजली के तार के संपर्क में आया रथ, एक की मौत, अहमदाबाद में भी हुआ हादसा

भुवनेश्वर/अहमदाबाद: ओडिशा के बालेश्वर में रथयात्रा के दौरान बिजली के तार के संपर्क में रथ के आ जाने पर करंट लगने से उसे खींच रहे लोगों में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा बास्ता थाना क्षेत्र के गुडिखाल गांव में तब हुआ जब लोग यह रथायात्रा निकाल रहे थे.

पुलिस ने बताया कि रथ ऊपर से गुजर रहे 11 किलोवाट के तार के संपर्क में आ गया और इसी बीच बारिश से गीले उसके लोहे के आवरण के संपर्क में आने पर आठ लोगों को करंट लग गया. पुलिस के अनुसार उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया.

गुजरात में रथयात्रा के दौरान हादसा
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में भी शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा के मार्ग पर लकड़ी से बने एक केबिन की छत ढह गई जिससे उसके ऊपर बैठे लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए. जिस समय यह घटना हुई तब राज्यमंत्री हर्ष सांघवी रथयात्रा के साथ चल रहे थे. उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. सांघवी ने, केबिन की छत गिरने के बाद परिवार से बिछड़ गई एक छोटी बच्ची और एक बच्चे को भी सांत्वना दी. बच्ची के आंसू पोंछते सांघवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

घटना तब हुई जब जुलूस शाम को ओल्ड सिटी के शाहपुर इलाके की संकरी गलियों से होकर गुजर रहा था. सांघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘रथयात्रा देखने के लिए एक छोटे केबिन की छत पर 10-15 लोग बैठे थे जिसमें बच्चे भी शामिल थे. टिन से बनी छत अचानक गिर गई जिसके बाद सभी गिर पड़े.’ उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए और सबकी मदद की. वे सुरक्षित हैं क्योंकि उन्हें मामूली चोट आई. लड़की रो रही थी इसलिए मैंने उसे सांत्वना दी. इसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!