कान्हा टाइगर रिजर्व में 150 प्रकृति गाईड प्रशिक्षित

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को भरपूर मनोरंजन के साथ यहाँ के वन और वन्य प्राणियों के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिये प्रबंधन ने 150 प्रकृति गाईड को प्रशिक्षित किया है। ताज सफारी में प्रकृतिविद्, के रूप में कार्य कर चुकी सुश्री रत्ना सिंह, सिंघीनावा फाउंडेशन के श्री प्रणद पाटिल, डब्ल्यू-डब्ल्यू एफ के श्री अनिरूद्ध धामोरीकर ने गाईड्स को प्रशिक्षण दिया।

गाईड्स को विशेषज्ञों द्वारा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता, वनस्पति और विभिन्न प्रकार की घास की पहचान एवं उपयोगिता, कीट-पतंग, सरीसृप, पक्षी एवं स्तनपायी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्र संचालक श्री एल. कृष्णमूर्ति ने गाईड्स को कान्हा टाइगर रिजर्व में प्रबंधन, सुरक्षा तकनीक और पर्यटकों के प्रति उत्तम व्यवहार का प्रशिक्षण दिया। श्री कृष्णमूर्ति ने कहा कि गाईड्स का दायित्व है कि वे कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित हर जानकारी से अद्यतन रहें। जब पर्यटक वापस जायें, तो चिरस्थायी खुशनुमा यादों के साथ जायें। क्षेत्र संचालक ने गाईड्स को प्रमाण-पत्र वितरित किये।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!