कैलाश विजयवर्गीय का बयान- आतंक और भय का माहौल पैदा कर रहे शिव सैनिक, महाराष्ट्र को बंगाल बनाने की कोशिश

इंदौर। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उद्धव समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ करने पर भाजपा ने आपत्ति जताई है, आज इंदौर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र में जारी तोड़फोड़ और हिंसा को अराजकता बताते हुए कहा कि “शिवसेना कार्यकर्ता हिंसा फैला महाराष्ट्र को भी बंगाल बना रहे हैं.”

आतंक और भय का माहौल पैदा कर रहे शिव सैनिक: आज इंदौर में भाजपा के रोड शो के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “उधर सरकार के शिवसेना कार्यकर्ता हिंसा फैला कर अराजकता कर रहे हैं, और स्थानीय स्तर पर शिवसेना कार्यकर्ता आतंक और भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं. वह महाराष्ट्र को भी बंगाल बना रहे हैं. लोकतंत्र में इस तरह की हरकत की कोई जगह नहीं है, इसलिए महाराष्ट्र की जनता उनकी इस तरह की हरकत और हिंसा को पसंद नहीं करेगी.”

महाराष्ट्र की राजनीति में नहीं है भाजपा की भूमिका: इसी के साथ विजयवर्गीय ने कहा कि “महाराष्ट्र में जो हो रहा है उसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है, ये शिवसेना का आपसी मामला है हम सिर्फ बाहर से स्थिति को देख रहे हैं.” बता दें कि अंदरूनी तौर पर भाजपा द्वारा एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को सहयोग किया जा रहा है, वहीं उद्धव ठाकरे समर्थक शिवसेना के जो कार्यकर्ता एकनाथ के खिलाफ हिंसा पर उतारू हैं वह अब सीधे तौर पर भाजपा के भी निशाने पर हैं. यही वजह है कि एकनाथ शिंदे के साथ सरकार बनाने को तैयार भाजपा अब उद्धव ठाकरे समर्थक विधायकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं पर हिंसा और अराजकता फैलाने के आरोप लगा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!