TI हाकम ने एक महिला TI से कहा था- इसे समझा लो; इंदौर की घायल ASI रंजना के साथ 3 किरदार और!ASI और हवलदार का भी नाम

इंदौर : TI सुसाइड केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। TI का मोबाइल तो पुलिस को मिल चुका है, लेकिन महिला ASI का मोबाइल पुलिस नहीं ढूंढ सकी। जानकारी के मुताबिक ASI रंजना खाण्डे एक महिला TI के संपर्क में थी। महिला TI को इस विवाद की पूरी कहानी पता है। जांच अफसरों के पास कुछ ऐसे नाम भी पहुंचे हैं, जो TI और ASI के संपर्क में थे। अफसर इनके बयान के आधार पर महिला ASI पर जांच शुरू कर सकते हैं।

बता दें, रीगल स्थित असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ऑफिस के परिसर में 24 जून की दोपहर ASI रंजना खाण्डे को TI हाकम सिंह पंवार ने गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामले में जांच छोटी ग्वालटोली पुलिस को सौंपी गई। ACP अरविन्द सिंह तोमर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। तोमर अभी दो दिन की छुट्‌टी पर हैं। वहीं, TI हाकम सिंह का मोबाइल जांच के लिए बाहर भेजा जा चुका है, लेकिन ASI का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। बुधवार को तोमर के वापस आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

ASI रंजना खाण्डे का मोबाइल पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी।
ASI रंजना खाण्डे का मोबाइल पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी।

महिला TI का नाम भी सामने आया
ASI रंजना खाण्डे धार में पदस्थ रही एक महिला TI के संपर्क में थी। यह बात TI हाकम सिंह पंवार को भी पता थी। घटना से पहले पंवार ने इस महिला TI से संपर्क कर मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। ASI से मामले में महिला TI ने बात भी की थी, लेकिन वह नहीं मानी। इस मामले में वरिष्ठ अफसर महिला TI को बयान के लिए इंदौर बुलाने की तैयार में हैं, ताकि रंजना खाण्डे की विभागीय जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

ASI रंजना खाण्डे ने इंदौर की सिलीकॉन सिटी में यह बंगला 60 लाख रुपए में खरीदा है।
ASI रंजना खाण्डे ने इंदौर की सिलीकॉन सिटी में यह बंगला 60 लाख रुपए में खरीदा है।

ASI और हेड कॉन्स्टेबल से भी हो सकती है पूछताछ
खुड़ैल थाने में पदस्थ रहे एक हेड कॉन्स्टेबल और धार के पीथमपुर में पदस्थ रहे एक ASI को भी जांच अफसर बयान के लिए इंदौर बुला सकते हैं। हेड कॉन्स्टेबल वर्तमान में सिमरोल में पदस्थ है। वहीं, ASI का तबादला धार से इंदौर कर दिया गया था। बताया जाता है कि दोनों TI हाकम सिंह पंवार और ASI रंजना खाण्डे के संपर्क में रहे हैं। ASI से धार में रंजना की दोस्ती थी। वह इंदौर में भी संपर्क में रहा था। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल खुड़ैल में हाकम सिंह की तैनाती के दौरान कई बार रंजना से मिलता था।

दरवाजे बंद, बात करने वाले लापता
सिलीकॉन सिटी इलाके में रंजना के घर जब पहुंचे । यहां उसके परिवार से बात करने की कोशिश की। काफी देर तक आवाज देने के साथ दरवाजा बजाया गया, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया। रंजना के घर के पास भी कुछ लोगों से बात करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने बात करने से मना कर दिया।

गौतमपुरा की रेशमा पहुंची कंट्रोल रूम
गौतमपुरा में पोस्टिंग के दौरान रेशमा नाम की महिला ने TI हाकम सिंह पंवार से शादी करने की बात कही थी। सोमवार को वह पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची और यहां अधिकारियों से मिलने की बात कही। उसने कुछ दस्तावेज भी बताए। रेशमा से यहां अधिकारी नहीं मिले। उसे ग्वालटोली थाने भेजा गया, लेकिन यहां भी पुलिसकर्मियों ने उसे चलता कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!