आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स से होगी 1500 स्मार्ट क्लासेस में शिक्षा : पटवारी

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा है कि अब प्रदेश में 1500 स्मार्ट क्लासेस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी। श्री पटवारी ने आज लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की सीईओ सुश्री फ्रांसिसका वुडवर्ड से मुलाकात के दौरान यह बात कही। श्री पटवारी ने मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा में तकनीक का दोहन तथा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से प्रौद्योगिकीय विकास तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के माध्यम से शिक्षण पद्धति को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

श्री पटवारी ने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमें शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से लैस करना है। इसके लिये अब मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के माध्यम से शिक्षा देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं में कम्युनिकेशन स्किल विकसित करने में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय मददगार साबित होगा। इसके लिये ऐसे पाठ्यक्रम बनाने की जरूरत है, जिससे साहित्यिक अंग्रेजी भाषा की जानकारी के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को एक्सपोजर भी मिले। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि पाठ्यक्रमों को यूरोपीय फ्रेमवर्क ऑफ रिफ्रेंस सीईएफआर के अनुरूप बनायें।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी ने कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश के सीईओ श्री साउल नासे तथा कैम्बिज विश्वविद्यालय प्रेस के सीईओ श्री पीटर फिलिप्स से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा श्री राघवेन्द्र सिंह और मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री एम.एस. परिहार मौजूद थे

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!