फिल्म ‘शमशेरा’ का प्रमोशन करेंगे स्टार्स(संजय दत्त, रणबीर और वाणी कपूर),फैंस पहुंच गए एक झलक पाने इंदौर एयरपोर्ट

इंदौर:अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड स्टार्स संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे इंदौर पहुंचे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी आए हैं। इन स्टार्स की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस शाम 5 बजे से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। कलाकारों ने भी फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर फैंस का आभार जताया। इसके बाद सभी स्टार्स अपनी टीम के साथ एमजी रोड के लिए रवाना हो गए।

ये सभी कलाकार यशराज बैनर की फिल्म ‘शमशेरा’ के ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन के लिए इंदौर आए हैं। इनमें से संजय दत्त इससे पहले फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग केलिए इंदौर आए थे। फिल्म ‘शमशेरा’ 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

एक्टर संजय दत्त शुक्रवार रात एयरपोर्ट पर पहुंचे।
एक्टर संजय दत्त शुक्रवार रात एयरपोर्ट पर पहुंचे।

फिर विलेन के किरदार में नजर आएंगे संजू

फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। यहां एक योद्धा जनजाति को क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद कर गुलाम बनाया जाता है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। ‘शमशेरा’ नाम का गुलाम इनका नेता बनता है। अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में शुद्ध सिंह का किरदार संजय दत्त और शमशेरा का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक राजू हिरानी की फिल्म ‘संजू’ के बाद रणबीर बड़े परदे पर नजर नहीं आए हैं। इस फिल्म के जरिए वे तकरीबन तीन साल के गैप के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

इंदौर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस वाणी कपूर।
इंदौर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस वाणी कपूर।

कोरोना के बाद पहली बार इंदौर आई बड़ी स्टार कास्ट

19वीं सदी के पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक डेकॉइट ड्रामा है, जो 2018 में अनाउंस की गई थी और 2019 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते रिलीज को जून 2021 में रीशेड्यूल किया गया। हालांकि तब भी कोरोना की सेकंड वेव के चलते फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंची। अब यह 22 जुलाई 2022 को तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!