दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत 20 से ज्यादा घायल, CM ने जताया दुख

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित भेरू घाट पर लगातार भीषण एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. आज एक बस अचानक पलटने की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग सवार थे. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया. इंदौर से खंडवा जा रही बस जब भेरु घाट पर पहुंची तो, तेज रफ्तार होने के कारण बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

भीषण हादसे में कई घायल: इस भीषण हादस में 6 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. घटनास्थल पर 12 एंबुलेंस भेजी गई है, रेस्क्यू कार्य जारी है. इंदौर ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता का कहना है कि यात्रियों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. माना जा रहा है कि मौत के आंकड़े के साथ गंभीर घायल यात्रियों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है.

मुआवजे का ऐलान: हादसे में जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये देने का ऐलान किया गया है, इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!