नगरीय प्रशासन विभाग का प्रभाव:मास्टर प्लान आने तक 5 से 8 एकड़ पर विकसित नहीं कर पाएंगे कॉलोनी; 400 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर होगा असर

इंदौर:नगरीय प्रशासन विभाग के एक नोटिफिकेशन ने इंदौर के रियल एस्टेट से जुड़े छोटे डेवलपर, कॉलोनाइजर और छोटे किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अब कॉलोनी विकास की अनुमति के लिए 4 हेक्टेयर (करीब 10 एकड़) जमीन होना आवश्यक है।

यह नियम अगले मास्टर प्लान आने यानी करीब सालभर तक प्रभावी रहेंगे। इस नोटिफिकेशन से 100 से ज्यादा छोटे किसान, बिल्डर और डेवलपर के 400 से ज्यादा प्रोजेक्ट प्रभावित होंगे। विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कॉलोनी विकास के लिए यदि कोई अनुमति मांगी जाती है तो यह जमीन कम से कम 4 हेक्टेयर होना चाहिए। पीएसपी (सार्वजनिक और अर्द्धसार्वजनिक) लैंडयूज के प्रोजेक्ट के लिए भूमि विकास नियम 2012 लागू होंगे।

फॉर्म हाउस बनाने वालों के लिए रास्ते खोले

फॉर्म हाउस की अनुमति भी इसी अधिनियम में दी जा सकेगी। गोडाउन या लॉजिस्टिक की परमिशन के लिए कम से कम दो एकड़ जमीन अनिवार्य है। शर्त यह है कि एप्रोच रोड 18 मीटर चौड़ी हो और अधिकतम निर्मित क्षेत्र 40 प्रतिशत ही मान्य होगा।

शासन की मंशा- जमीनों का लैंडयूज प्रभावित न हो

क्रेडाई मेंबर श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार की मंशा है कि नया मास्टर प्लान लागू हो तब तक जमीनों का लैंडयूज न बिगड़ेे। इससे छोटे किसान, जमीन मालिक या डेवलपर का मामला तो अटक ही गया है। उन्हें अब प्लान आने तक इंतजार ही करना होगा। वे 9 एकड़ तक की जमीन का भी कोई उपयोग तब तक नहीं कर सकते, जब तक कि आसपास का जमीन मालिक उनके साथ पार्टनर न बने।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!