महाराष्ट्र सरकार संकट:शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे

नई दिल्ली: शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र की एमवीए सरकार को संकट में डालने वाले दर्जनभर से ज्यादा विधायकों को असम ले जाया गया है. बुधवार सुबह सभी बागी विधायक गुवाहाटी पहुंच गए. उन्होंने बताया कि गुजरत के सूरत में एक होटल में रखे गए लगभग 40 विधायकों को एक विशेष उड़ान द्वारा असम ले जाया गया. विशेष विमान बुधवार तड़के गुवाहाटी पहुंचा. असम में वर्तमान में भाजपा की सरकार है. असम जाने वाले विधायकों में शिवसेना के 33 विधायकों के अलावा 7 निर्दलीय व छोटे दलों के विधायक भी शामिल हैं.

बागी विधायकों को होटल तक पहुंचाने के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट के बाहर तीन बसें खड़ी थीं. बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता मोहित कांबोज भी दिखे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुवाहाटी रवाना होने से पहले जब एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि क्या उन्होंने शिवसेना छोड़ दी है, तो उन्होंने केवल अपना सिर हिलाया. इसके बाद जब उनसे दोबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने शिवसेना नहीं छोड़ी है, मैं बालासाहेब के हिंदुत्व और उनकी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा हूं.

शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत करने के बाद कुछ विधायकों को भाजपा शासित गुजरात में रखा था. माना जा रहा है कि असम भाजपा के शीर्ष नेता और राज्य सरकार, गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रहने की व्यवस्था कर रही है. सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायक गुवाहाटी के रेडिसन होटल में ठहर सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!