ईडी ने पांचवें दिन राहुल गांधी से नौ घंटे तक पूछताछ की, रात में भी जारी रही पूछताछ

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. राहुल (52) मध्य दिल्ली के ए पी जे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय से रात करीब आठ बजे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ निकले. आधे घंटे के ब्रेक के बाद राहुल गांधी फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंचे. इससे पहले दिन में राहुल दिन में लगभग सवा 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचे और दोपहर में कोई अवकाश नहीं लिया जैसा कि उन्होंने अपनी पिछली उपस्थिति में किया था.

वायनाड से कांग्रेस के सांसद गांधी ने ईडी कार्यालय में पांच दिन पूछताछ में लगभग 50 घंटे गुजारे हैं और अधिकारियों ने उनसे कई सत्रों में पूछताछ की तथा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया. दरअसल नेशनल हेराल्ड मामला एक अखबार से जुड़ा है. अखबार का मालिकाना हक एजेएल के पास था जो दो और अखबार छापा करती थी. इसे कंपनी एक्ट की धारा 25 से टैक्स मुक्त कर दिया गया.

कंपनी धीरे-धीरे घाटे में चली गई. 90 करोड़ का कर्ज भी चढ़ गया. इस बीच 2010 में यंग इंडियन के नाम से एक अन्य कंपनी बनाई गई. इसके 76 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी और बाकी के शेयर मोतीलाल बोरा और आस्कर फर्नाडिस के पास थे. आरोप है कि कांग्रेस ने अपना 90 करोड़ का कर्ज नई कंपनी यंग इंडियन को ट्रांसफर कर दिया. लोन चुकाने में पूरी तरह असमर्थ एजेएल ने सारे शेयर यंग इंडियन को ट्रांसफर कर दिए. इसके बदले में यंग इंडियन ने महज 50 लाख रुपये एजेएल को दिए. इसके बाद बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि यंग इंडियन प्राइवेट ने सिर्फ 50 लाख रुपये में 90 करोड़ वसूलने का उपाय निकाला, जो नियमों के खिलाफ है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!