सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों के साथ मनाया योग दिवस

नई दिल्ली: विश्व योग दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग अभ्यास किया. इस दौरान लोगों से हर दिन योग करने की अपील की. इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे. यह कार्यक्रम दिल्ली की योगशाला द्वारा आयोजित किया गया था.

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “योग अगर जिंदगी का हिस्सा बन जाए तो काफी सुकून मिलता है. कई जटिल बीमारियों का उपचार मेडिसिन में नहीं है, लेकिन योग करने से समाधान निकल जाता है. मौजूदा समय में जिंदगी जितनी कठिन होती जा रही है, जिंदगी में जितने तनाव हो रहे हैं, अगर योग जिंदगी का हिस्सा बन जाए तो बीमारी भी दूर रहती है. टेंशन भी दूर रहता है पर टेंशन जिंदगी में खत्म होता नहीं है, लेकिन कम जरूर हो जाता है.

उन्होंने कहा कि “बीते दो वर्ष काफी मुश्किल रहे हैं, जब तीसरी लहर आई थी तो उस दौरान हमने एक प्रयोग किया था कि क्या कोरोना के मरीजों को योगा से फायदा पहुंचाया जा सकता है. हमें काफी खुशी है कि दिल्ली सरकार की फार्मेसी यूनिवर्सिटी ने काफी अच्छा काम किया है. लगभग 4700 मरीजों को ऑनलाइन ही योग दी. इसमें सभी को लाभ हुआ है. यह कहना सही नहीं है कि योग से कोरोना ठीक हो जाता है, लेकिन योग करने से इंटेंसिटी काफी कम हो जाती है.” इसके अलावा उन्होंने कहा कि गत वर्ष से एक और काम किया है. हमने एक योगा शिक्षकों का पैनल तैयार किया, जिसमें लोगों को कहा कि अगर आप योग करना चाहते हैं तो मिस कॉल करें हम योग शिक्षक देंगे. पूरी दिल्ली में दिल्ली की योगशाला काफी अच्छा चल रहा है. इसमें लगभग 546 जगहों पर रोजाना दिल्ली सरकार की ओर से योगा की क्लास आयोजित की जा रही है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!