सिंधिया बोले : वो सौभाग्य मुझे नहीं मिला, शायद मेरी कोई कमी रह गई

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत नेता व पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान में आज हल्का दर्द देखने को मिला। एक ओर जहां उन्हें लगातार जल्द ही कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात सामने आ रही है।

वहीं मंगलवार को सिंधिया के ये शब्द की वो सौभाग्य मुझे नहीं मिला शायद मेरी कोई कमी रह गई ने अचानक लोगों को सकते में डाल दिया है। दरअसल मंगलवार को बर्बाद फसलों का जायजा लेने अशोक नगर पहुंचे सिंधिया अपने भाषण के दौरान अचानक भावुक हो गए। यहां उन्होंने कहा कि मैं पहली बार चुनाव के बाद आपके समक्ष में आया हूं।

17 साल सौभाग्य मिला है, मुझे आपका झंडा उठाकर देश के हर कोने में ले जाने का इस बार वो सौभाग्य मुझे नहीं मिला शायद मेरी कोई कमी रह गई। अशोकनगर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि आज जब आपके दुख का समय है तो मेरा काम है आपको ढ़ांढ़स बंधना ओर राहत पहुंचना।

इस दौरे के बाद दोनों मंत्री और सारे विधायकों के साथ में मुख्यमंत्री से मिलूंगा। उनके साथ राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ओर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी साथ मे रहे.

मुंगावली में भाषण के दौरान हुए भावुक… लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया किसानों की बर्बाद फसलों का जायजा लेने पहली बार पहुंचे क्षेत्र में आए। इस बार हुई भारी बारिश के चलते जहां एक ओर जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ से हालात बन गए थे,वहीं अत्यधिक वर्षा के चलते किसानों की फसलें तक चौपट हो गईं।

सिंधिया का दर्द… जानकारों की मानें तो गुना हमेशा ही सिंधिया परिवार की अपनी सीट कहलाती थी, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में हुए उल्टफेर के चलते यह सीट सिंधिया परिवार के हाथों से निकल गई।

ऐसे में सिंधिया वंश की गढ़ सीट गुना पर इस बार करीब 20 साल बाद भगवा पार्टी का कब्जा हो गया। गुना लोकसभा सीट में शिवपुरी,पिछोर,कोलारस,बमोरी,गुना,अशोक नगर,चंदेरी,मुंगावली क्षेत्र आते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!