नौकरी पूरी के बाद BJP कार्यालय में मिलेगी गार्ड की जॉब! सुनिए अग्निवीर को लेकर क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर एक और विवादित बयान दिया है. पूरे देश में अग्नि वीर को लेकर छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और जिस तरह से कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है उसके बाद निश्चित तौर पर उनके बयान को लेकर कांग्रेस आने वाले दिनों में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा सकती है.

अग्निवीर योजना को लेकर विजयवर्गीय का विवादित बयान: देशभर में अग्निवीर योजना को लेकर छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस भी इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में जुट गई है. जहां एक ओर छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक अनोखा बयान अग्निवीर योजना को लेकर जारी कर दिया. बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने अग्निवीरों को नौकरी पूरी होने के बाद गार्ड की नौकरी देने की बात कही है.

नौकरी पूरी होने के बाद गार्ड की नौकरी: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “अग्निवीर जब 4 साल की देश सेवा करने के बाद निकलेगा, साढ़े 17 साल से 23 साल तक में यदि अग्नि वीर 21 साल में भी भर्ती होता है और 4 साल काम करता है तो उस समय उसकी आयु 25 साल होगी, उसके बाद उसके हाथ में 11 लाख रुपए होंगे और अग्निवीर का छाती पर तमगा लगाकर वह घूमेगा. उसके बाद किसी भी ऑफिस में यदि वह नौकरी के लिए जाएगा तो आसानी से उसे नौकरी मिल सकती है.” इसी के साथ उदाहरण देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि “यदि वह बीजेपी कार्यालय में नौकरी करने के लिए आएगा तो आसानी से उसे नौकरी मिल जाएगी.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!