चुनाव की रौनक से इंदौर के बाजार हुए गुलजार, बढ़ी बिक्री, प्रचार सामग्री की कीमतों में उछाल

इंदौर। सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में भी जमीनी प्रचार ही सबसे असरदार है. चुनावों को लेकर प्रचार सामग्री की दुकानें खुल गई हैं. इंदौर के राजवाड़ा समेत आसपास के इलाकों में ऐसी करीब एक दर्जन दुकानें हैं जो थोक एवं फुटकर प्रचार सामग्री आर्डर का तैयार करने के साथ ही फुटकर बिक्री करती हैं. लिहाजा इंदौर के ग्रामीण अंचल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री इंदौर से भेजी जाती है. इस बार नगरीय निकाय चुनावों के पहले पंचायत चुनाव हो रहे हैं. इसलिए पहली बार इन दुकानों पर पंचायतों के चुनाव के लिए प्रचार सामग्री तैयार हुई है.

आम आदमी पार्टी की प्रचार सामग्री को प्राथमिकता: इन दुकानों में चश्मा, गिलास समेत अन्य चुनाव चिन्ह मौजूद हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक भी हैं जो पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सीमित मात्रा में प्रचार सामग्री चाहते हैं. लेकिन महापौर के चुनाव घोषित होते ही दुकानदारों की प्राथमिकता अब महापौर के चुनाव की प्रचार सामग्री है. इसलिए सरपंच पद के उम्मीदवारों द्वारा दिए गए ऑर्डर के स्थान पर महापौर के दावेदारों के लिए प्रचार सामग्री तैयार की गई है. यह पहला मौका है जब इंदौर में थोक विक्रेताओं ने आम आदमी पार्टी की प्रचार सामग्री को प्राथमिकता दी है. क्योंकि अब इन दुकानों पर आम आदमी पार्टी के प्रचार संबंधित सामग्री को खरीदने वाले ग्राहकों की भी बड़ी संख्या है.

महंगे दामों में बिक रही प्रचार सामग्री: इस बार पंचायत चुनाव की सामग्री में स्टीकर, गमछे, टोपी, छोटे झंडे और पंपलेट शामिल हैं. यह सरपंच पद के प्रत्याशियों द्वारा सीमित मात्रा में तैयार कराए गए हैं. इसके अलावा यदि चुनाव चिन्ह एक जैसे हैं तो अन्य पंचायतों के दावेदारों को भी यह सामान सप्लाई हुआ है. हालांकि अब चुनावी रंग जिलों में जमने लगा है तो प्रचार सामग्री के दुकानदारों की भी कोशिश है कि बीते 2 सालों में जो चुनाव नहीं हुए उनमें अब प्रचार सामग्री की बिक्री करके नुकसान की भरपाई कर ली जाए. यही वजह है कि प्रचार सामग्री को इस बार तुलनात्मक रूप से महंगे दामों पर बेची जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!