तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, कहा- जनता की मांग पर बीजेपी में हुए शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले तीन विधायक आज बीजेपी में शामिल हुए. बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा, निर्दलीय विधायक राजेश शुक्ला और सपा विधायक विक्रम राणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसे राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की वोट वैल्यू बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है.

विक्रम सिंह बातचीत में बोले: राणा विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने बीजेपी का दामन इसलिए थामा है, क्योंकि जनता को विकास चाहिए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सानिध्य में मेरे क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है और आगे होता रहेगा. इसके साथ ही एक बात का और खुलासा किया कि 2018 में जब बीजेपी की सरकार नहीं बनी और उनकी सीटें कम रही तो पार्टी ने उनसे संपर्क किया और वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी को सपोर्ट करने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सरकार नहीं बनाएंगे.

संजीव कुशवाह बातचीत में बोले: बसपा से विधायक संजीव कुशवाह ने भी बीजेपी का दामन थामा है. जब उनसे पूछा कि आपका हृदय परिवर्तन इतने जल्दी क्यों हो गया, तो उनका जवाब था कि हमारा नाता पीढ़ियों से बीजेपी से रहा है. लेकिन कुछ मन मुटाव हो गया था, जिसके चलते मैंने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. जब पूछा गया कि आपको तो जनता ने बसपा से चुना था और आपने जनता से धोखा किया. इस पर संजीव ने कहा कि जनता की ही पुकार थी कि आप बीजेपी में जाएं, इसलिये मैंने जनता के भले के लिए बीजेपी का साथ चुना. जब सवाल किया गया कि आप तो कांग्रेस सरकार में उनके साथ थे, तो उन्होनें कहा कि, नहीं मैं कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!