मिशन दक्षिण भारत : हैदराबाद में होगी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पीएम की जनसभा 3 जुलाई को

हैदराबाद : भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हैदराबाद में विशाल जनसभा करने का फैसला किया है. पार्टी 2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में एचआईसीसी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी. साथ ही एक जनसभा भी होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 2 जुलाई को शाम 4 बजे शुरू होगी.

3 जुलाई को जनसभा शाम छह बजे होने की संभावना है. जनसभा में मुख्य भाषण प्रधानमंत्री मोदी देंगे. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में भाजपा समीक्षा करेगी कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू किया गया है या नहीं और कई मुद्दों पर संकल्प लेंगी. बीजेपी नेता कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा करेंगे. दरअसल भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है. यही वजह है कि हैदराबाद में कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है.

दरअसल भाजपा दक्षिण भारत विस्तार में पीएम मोदी की लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है. यही वजह है कि अभी से उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं. पीएम के संबोधन से पहले रोड शो भी हो सकता है. बैठक में गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित 300 नेता शामिल हो सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!