गांव-गांव तक पहुंचेगा सद्गुरू जग्गी वासुदेव का अभियान, ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर होगा ये काम

भोपाल। सद्गुरु जग्गी वासुदेव जो अपने मिट्टी बचाओ अभियान के हिस्से के रूप में 27 देशों से गुजरने वाली 100 दिनों की मोटरसाइकिल यात्रा पर हैं, गुरुवार शाम भोपाल पहुंचे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया. यहां आयोजित ‘मिट्टी बचाओ जन-जागरण’ कार्यक्रम को सद्गुरु ने संबोधित किया. यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सद्गुरु की मौजूदगी में सीएम शिवराज ने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है और सद्गुरु के मिट्टी बचाओ अभियान में लोगों के सहयोग से मध्य प्रदेश कदम दर कदम काम करेगा.

ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर काम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “परम पूज्य सद्गुरू जग्गी वासुदेव के मिट्टी बचाने के संदेश को प्रदेश के हर गांव और विकासखंड तक ले जाया जाएगा. राज्य सरकार इस दिशा में ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी. मिट्टी बचाने के लिए मध्य प्रदेश जन-अभियान परिषद की ओर से सेव स्वाईल अभियान में जन-जागरण गतिविधियां चलाई जाएगी. मिट्टी बचाने के लिए राज्य शासन और ईशा फाउंडेशन जो रोडमेप बनाएंंगे, उसे जन-अभियान परिषद और ईशा फाउंडेशन मिलकर क्रियान्वित करेंगे.”

मिट्टी बचाओ अभियान: सीएम शिवराज ने ईशा फाउंडेशन और मध्य प्रदेश जन-अभियान परिषद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में ये बात कही. उन्होंने कहा कि “परम पूज्य सद्गुरू जग्गी वासुदेव की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. ये एमओयू मिट्टी बचाने के लिए अभियान संचालित करने के संबंध में है.” इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में संक्षिप्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन-अभियान परिषद के महानिदेशक बीआर नायडू, उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार और फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!