बीजेपी विरोधी हुईं कंगना रनौत? निलंबित सदस्य नुपूर शर्मा का खुलकर कर रहीं बचाव

बीजेपी ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया. नुपूर ने एक टीवी डेबिट शो में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर भूचाल ला दिया था. मामले ने तूल पकड़ा जिससे ना केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि अरब देशों से भी बीजेपी मेंबर के इस विवादित बयान पर कठोर प्रतिक्रिया आ रही हैं. सभी इस्लामिक देशों में नुपूर शर्मा की कड़ी निंदा हो रही है. बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसी टिप्पणी पार्टी के मूल विचार के विपरित है. हालांकि नुपूर शर्मा ने अपने इस बयान पर माफी मांग अपने शब्द वापस ले लिए हैं. अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद चुकी हैं.

कंगना रनौत

कंगना रनौत का पोस्ट

ऐसे मामलों के लिए कोर्ट है- कंगना

कंगना रनौत ने इस पूरे मामले में नुपूर शर्मा का बचाव किया है. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है ‘जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हर रोज किया जाता है तो ऐसे मामलों के लिए कोर्ट है, कंगना ने आगे लिखा, ‘देश में एक चुनी हुई सरकार है और यह अफगानिस्तान नहीं है, कंगना ने अपनी बात इंस्टा स्टोरी पर साझा की है.

भारत एक लोकतांत्रिक देश है- कंगना

कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘नुपूर अपनी राय रखने की पूरी हकदार हैं, उन्हें जो चारों ओर से धमिकयां मिल रही हैं वो मुझे दिखाई देती हैं, वे लगभग हर दिन हिंदू देवताओं का अपमान करते हैं, तो हम कोर्ट का रुख करते हैं, कृपया यहां अब डॉन बनने की जरूरत नहीं है, यह कोई अफगानिस्तान नहीं है, हमारे पास एक चुनी और चलने वाली सरकार है, जिसे लोकतंत्र नामक प्रक्रिया के तहत चुना गया है, जो भूल गए हैं उनके लिए बस एक रिमाइंडर है’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!